गोड्डा, मई 27 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। जिले के गांधी मैदान में आयोजित 12वीं ग्रीष्मकालीन आवासीय नेटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य उद्घाटन किया गया। यह भी पढ़ें- विभागीय उदासीनता से अंधेरे में डूबा गांधी मैदान, प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी परेशानप्रशिक्षण शिविर की जानकारी पांच जून तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के विभिन्न प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों से करीब 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गोड्डा एसडीएम बैद्यनाथ उरांव, जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो तथा नगर परिषद उपाध्यक्ष सह जेएमएम जिलाध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन के मौके पर गांधी मैदान खिलाड़ियों की ऊर्जा और उत्साह से गुलजार नजर आया। छोटे-...