गोड्डा में सीएनजी स्टेशन व पीएनजी सुविधा का शुभारंभ
गोड्डा, मई 19 -- गोड्डा, निज प्रतिनिधि। गोड्डा जिले में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा की दिशा में सोमवार को एक ऐतिहासिक पहल की शुरुआत हुई। भागलपुर रोड स्थित गोड्डा रेलवे स्टेशन के समीप इन्द्रा ऑटो सर्विस परिसर में जिले के पहले सीएनजी स्टेशन एवं प्रथम पीएनजी कनेक्शन का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह भी पढ़ें- पाइपलाइन से रसोई गैस आपूर्ति सेवा हुआ शुरूउद्घाटन समारोह इस अवसर पर सांसद निशिकांत दुबे ने फीता काटकर मशीनों का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह के दौरान सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार स्वच्छ ऊर्जा और बेहतर पर्यावरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सीएनजी और पीएनजी जैसी सुविधाएं न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण में सहायक होंगी, बल्कि आम लोगों को सस्ता, सुरक्षित और सुविधाजनक ईंधन भी उपलब्ध कराएंगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.