गोड्डा में सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर
गोड्डा, मई 3 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। ताजा मामला गोड्डा के सरकंडा के समीप का है, जहां दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शहर के आसनबनी मोहल्ला निवासी सद्दाम अंसारी के रूप में हुई है, जो पेशे से गैराज में मिस्त्री का काम करता था। बताया जा रहा है कि सद्दाम अंसारी बाइक मरम्मत के बाद उसकी टेस्टिंग के लिए निकला था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- जिले में पिछले 24 घंटे में सड़क हादसे में युवक सहित दो लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.