गोड्डा में मानसून रहेगा मेहरबान, अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार
गोड्डा, जुलाई 28 -- गोड्डा जिले में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 27 से 31 जुलाई तक जिले में आसमान सामान्यतः बादलों से ढका रहेगा तथा एक या दो बार हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। लगातार बादल छाए रहने और रुक रुक कर बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 28 जुलाई को बारिश की गतिविधियां कुछ अधिक रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान घटकर 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद 29, 30 और 31 जुलाई को भी एक दो बार हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। विभाग ने 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.