गोड्डा, अप्रैल 10 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से गोड्डा जिला इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष के रूप में लक्ष्मी चक्रवर्ती को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला अध्यक्ष द्वारा जारी सूची के अनुसार, उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण मुरारी चौबे, लिलसी हेम्ब्रम और लाल बहादुर सिंह, डौली गुप्ता, सीमौन मराडी और अजय साहा को नियुक्त किया गया है। एक पद अभी रिक्त रखा गया है। महामंत्री पद पर अजय साहा और संजीव टेकरीवाल को नियुक्त किया गया है। वहीं, नितेश सिंह, रामचन्द्र निराला नन्दकिशोर ठाकुर, निकी राय, ललन कुमार दास को मंत्री पद सौंपा गया है। कोषाध्यक्ष पवन झा, कार्यालय मंत्री संजीव सिंह और सह कार्यालय मंत्री राजेश पाल को नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती ने सभी नव-...