गोड्डा, मई 4 -- गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा जिले में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज रफ्तार और लापरवाही अब जानलेवा साबित हो रही है। बीते एक सप्ताह के भीतर ही अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, अप्रैल से लेकर मई माह के शुरुआती दिनों तक जिले में हुई बड़ी सड़क दुर्घटनाओं में अब तक करीब एक दर्जन लोगों की जान जा चुकी है और 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इन हादसों में अधिकतर मामले बाइक और कार की टक्कर, हाइवा की चपेट या अनियंत्रित वाहनों से जुड़े हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि अधिकांश दुर्घटनाएं ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार के कारण हो रही हैं। कई मामलों में बाइक चालक बिना हेलमेट के पाए गए, जिससे हादसे के दौरान सिर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.