गोड्डा, मार्च 24 -- गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा में आगामी 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली भगवान परशुराम जयंती को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बीच परशुराम युवा वाहिनी सेवा ट्रस्ट की रविवार को हुई बैठक में सुमन सौरव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक का आयोजन बाबा रत्नेश्वर नाथ धाम मंदिर प्रांगण में किया गया, जहां बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष सुमन सौरव ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि इस वर्ष परशुराम जयंती को भव्य और व्यवस्थित रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि समाज में एकजुटता और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ाने का माध्यम भी बनेगा। इस बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई। इसमें सुधाकर झा और मनीष कुमार झा को उपाध्यक्ष, प्रियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.