गोड्डा, मार्च 7 -- गोड्डा जिला फुटबॉल संघ की ओर से जिले में नए फुटबॉल रेफरी तैयार करने के उद्देश्य से शारीरिक एवं लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस संबंध में संघ के सचिव अबुल कलाम आजाद ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में नए रेफरी चयन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।उन्होंने बताया कि रेफरी बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन 10 मार्च से 20 मार्च तक स्वीकार किया जाएगा। केवल पंजीकृत रेफरी को ही परीक्षा में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला फुटबॉल संघ ने अनिल सवैया को अधिकृत किया है। अभ्यर्थी उनसे संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।जिला फुटबॉल संघ के अनुसार शारीरिक एवं लिखित परीक्षा 22 मार्च रविवार को सुबह आठ बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.