गोड्डा, मार्च 10 -- गोड्डा। गोड्डा शहर में आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय धर्म महा सम्मेलन आध्यात्मिक माहौल में सोमवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर मार्ग गुरु के प्रतिनिधि आचार्य विकासानंद अवधूत ने आनंदमूर्तिजी के दर्शन और धर्मपथ पर चलने वाले व्यक्ति के गुणों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सम्मेलन के दौरान शहर में एक आकर्षक एवं रंगीन शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में साधक-साधिका और आनंदमार्गी शामिल हुए। शोभायात्रा के माध्यम से आध्यात्मिक संदेश दिया गया। वहीं प्रभात संगीत पर आधारित सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया। अपने संबोधन में आचार्य विकासानंद अवधूत ने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की पहचान उसके गुणों से होती है। वेदों और शास्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.