गोड्डा में जुलाई से शुरू होगा कोचिंग डिपो : एडीआरएम
गोड्डा, जून 5 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। मालदा मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) अमरेंद्र कुमार मौर्य गुरुवार को गोड्डा रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने रेलवे अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
कोचिंग डिपो का निर्माण निरीक्षण के दौरान एडीआरएम ने विशेष रूप से गोड्डा रेलवे स्टेशन के समीप अंतिम चरण में चल रहे कोचिंग डिपो निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि डिपो का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और आगामी जुलाई माह से इसका संचालन प्रारंभ होने की संभावना है।
सुविधाएं प्लेटफॉर्म 4 पर बढ़ेंगी प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर चल रहे यात्री सुविधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.