गोड्डा, नवम्बर 28 -- झारखंड के गोड्डा जिले में शर्मनाक घटना सामने आई है। सात साल की बच्ची के साथ उसके घर में 13 साल के किशोर द्वारा कथित तौर पर रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मां के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गुरुवार को किशोर को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार को उस समय हुई, जब बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ घर पर थी और उसकी मां काम के सिलसिले में बाहर गई हुई थी। ठाकुरगंगटी थाने के प्रभारी राजन कुमार राम ने कहा कि हमने गुरुवार को आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया। बच्ची की चिकित्सकीय जांच कराई गई है और उसकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्...