गोड्डा, अप्रैल 10 -- झारखंड के गोड्डा जिले में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के पथरगामा थाना क्षेत्र के माल रामपुर गांव में बुधवार की आधी रात को आपसी रंजिश में एक 25 साल के युवक, नीरज कुमार पंजियारा की रस्सी से बांधकर हथौड़े और लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटनाक्रम के अनुसार, बुधवार रात करीब 12 बजे आरोपियों ने स्वयं डायल 100 पर पुलिस को फोन कर सूचित किया कि उनके घर में एक चोर घुस आया है जिसे उन्होंने पकड़ रखा है। जब पथरगामा पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां का दृश्य भयावह था। नीरज लहूलुहान हालत में बंधा हुआ था। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। यह भी पढ़ें- फिर बदलेगा झारखंड का मौसम,...