गोड्डा, अप्रैल 4 -- श्री श्री 1008 श्रीमद् भागवत महापुराण कथा महायज्ञ, रामलीला एवं देवी जागरण के आयोजन की शुरुआत शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। सत्संग नगर (नियर नंदवाटिका) से निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। तेज धूप के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा। डीजे पर भक्ति गीतों के बीच निकली इस शोभायात्रा में घोड़े भी शामिल रहे, जो आकर्षण का केंद्र बने। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आगे बढ़ी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यवस्था की गई थी।यह आयोजन 4 से 14 अप्रैल 2026 तक चलेगा। 5 अप्रैल को शाम 3 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त अंजली यादव द्वारा किया जाएगा। प्रतिदिन वैदिक पूजन, श्रीमद् भागवत कथा व रात्रि में रामलीला का मंचन होगा। 10 अप्रैल को राम विवाह तथा 14 अप्रैल को देवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.