गोड्डा, अप्रैल 25 -- गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा जिला खेल कार्यालय द्वारा खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। झारखंड सरकार के खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, रांची के निर्देशानुसार गोड्डा में संचालित आवासीय बालक एवं बालिका खेल प्रशिक्षण केंद्रों में नामांकन के लिए जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता दिनांक 26 अप्रैल 2026 को प्रातः 8:00 बजे से आयोजित होगी। बालक वर्ग के लिए प्रतियोगिता गांधी मैदान, गोड्डा में जबकि बालिका वर्ग के लिए रौतारा स्थित राजकचहरी मैदान में आयोजित की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस चयन प्रक्रिया में 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, विशेष परिस्थितियों में 14 वर्ष से अधिक आयु के उन खिला...