गोड्डा में आयोजित राज्यस्तरीय नेटबॉल चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
गोड्डा, मई 31 -- गोड्डा। स्थानीय गांधी मैदान में रविवार को राज्यस्तरीय नेटबॉल चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में गुमला, जामताड़ा, देवघर और गोड्डा सहित विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की फिटनेस, खेल कौशल और प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया की जा रही है। चयनित खिलाड़ी आगामी दिनों में पांडिचेरी में आयोजित होने वाली फास्ट फाइव नेटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल के दौरान झारखंड नेटबॉल एसोसिएशन के पर्यवेक्षक साहेब मंडल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनालिसा सहित अन्य खेल पदाधिकारी भी चयन प्रक्रिया में मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.