गोड्डा, अप्रैल 5 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि तस्वीर 016 गोड्डा में फटफटिया से होता अवैध बालू का कारोबारगोड्डा में बालू अब सिर्फ निर्माण सामग्री नहीं, बल्कि अवैध कमाई का बड़ा माध्यम बन चुका है। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक तेजी से हो रहे निर्माण कार्यों के कारण बालू की मांग बढ़ी है, जिसका फायदा उठाकर माफिया नदियों का दोहन कर रहे हैं। जीवनदायिनी नदियां अब अवैध खनन का केंद्र बनती जा रही हैं। हाल ही में पथरगामा थाना क्षेत्र के सनातन घाट पर अवैध बालू खनन का मामला पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने उठाया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया है। विधायक ने बताया कि इस घाट से डंपर, हाइवा और ट्रकों के जरिए बड़े पैमाने पर बालू की अवैध ढुलाई की जा रही है। हालांकि यह समस्या नई नहीं है और न ही किसी एक थाना क्षेत्र तक सीमित है। जिले के लगभग हर थाना क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.