गोड्डा, अप्रैल 5 -- गोड्डा संवाद सूत्र । गोड्डा जिले में अवैध बालू, गिट्टी, छर्री एवं पत्थर के उत्खनन का मामला एक बार फिर चर्चा में है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव ने पत्र जारी कर मुख्यमंत्री से पूरे गोड्डा जिला अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों एवं प्रखंडों में अवैध खनन पर रोक लगाने तथा इसमें संलिप्त लोगों पर उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। बताया गया है कि वर्षों से जिले के विभिन्न इलाकों में अवैध उत्खनन का कारोबार फल-फूल रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है बल्कि किसानों और आम लोगों की समस्याएं भी लगातार बढ़ रही हैं। जानकारी के अनुसार पथरगामा अंचल के गेरूआ नदी के सनातन घाट एवं सिमरिया चकवा घाट से लगातार अवैध बालू उठाव की शिकायत मिल रही है। इस अवैध कारोबार की जानकारी सामने आने के साथ ही कई बार दुर्घटनाओं और लोगों के घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.