गोड्डा, अप्रैल 2 -- अप्रैल माह की शुरुआत के साथ ही गोड्डा में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन के समय तेज धूप और बढ़ती तपिश के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और लोग घरों में ही रहने को मजबूर हो रहे हैं। खासकर दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक गर्मी अपने चरम पर पहुंच जा रही है, । हालांकि, शाम और रात के समय लोगों को कुछ हद तक राहत मिल रही है। सूर्यास्त के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस कारण लोग शाम के समय ही जरूरी काम निपटाने के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि मौसम वैज्ञानिक रजनीश प्रसाद राजेश के अनुसार, गोड्डा में इन दिनों अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में ...