गोड्डा, जनवरी 12 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। शहर के सबसे अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में शामिल गोड्डा बस स्टैंड बदहाली की मार झेल रहा है। पूरे परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा-कचरा, शराब की खाली बोतलें और प्लास्टिक फैले रहने से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार वर्षों से कई बसें स्टैंड परिसर में खड़ी रहती हैं, जिनके नीचे कचरा जमा हो जाता है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण पूरे क्षेत्र में दुर्गंध बनी रहती है। हालात इतने खराब हैं कि कुछ लोग बसों मे दिन रात जुवा खेलते हैं और बस के पीछे खुले में शौच करने को मजबूर हैं। बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए पेयजल की भी कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। प्रतिदिन सैकड़ों यात्री यहां से विभिन्न स्थानों के लिए रवाना होते हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में उन्हें क...