गोड्डा पैथोलॉजी गली में नए केवल तार लगने से हुआ समस्या का समाधान
गोड्डा, जून 12 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। स्थानीय हटिया चौक स्थित गोड्डा पैथोलॉजी गली में वर्षों पुरानी बिजली की समस्या का निराकरण हो गया। गली में पुरानी केबल तार हमेशा गर्मी में खराब हो जाती थी और उसकी उचाई भी काफी कम थी। अब पूरे मोहल्ले में केवल तार लग गई है। और जिन स्थानों पर आवश्यकता थी उन स्थानों पर नया बिजली का खंभा भी लगाया गया है। वार्ड दो के पार्षद बच्चू झा नें बताया की काफी पुरानी समस्या का समाधान हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.