गोड्डा पुलिस ने इश्तेहार चश्पा किया
साहिबगंज, मई 12 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के फरीदपुर में सोमवार को बोआरीजोर व बरहड़वा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चश्पा किया। कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बोआरीजोर थाना में पशु तस्करी एवं पशुओं के प्रति क्रूरता से जुड़े मामले में याकूब शेख को अभियुक्त बनाया गया है। न्यायालय से उसके विरुद्ध इश्तेहार निर्गत किए जाने के बाद सोमवार को पुलिस टीम ने उसके घर पहुंचकर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई पूरी की। इस संबंध में बरहरवा थाना को न्यायालय से आधिकारिक पत्र प्राप्त हुआ था। मौके पर बोआरीजोर थाना के एएसआई संतोष साहा, बरहरवा थाना के एएसआई रफीक अंसारी सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे। यह भी पढ़ें- फरार अभियुक्त के खिलाफ कोर्ट का इश्तेहार चस्पा यह भी पढ़ें- फरार चल रहे अभियुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.