गोड्डा, मई 22 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। संथाल परगना की बहुप्रतीक्षित गोड्डा पीरपैंती नई ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजना को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। रेल मंत्रालय के पूर्व रेलवे निर्माण विभाग द्वारा भारत सरकार के राजपत्र में अधिसूचना जारी कर गोड्डा जिले के विभिन्न अंचलों में जमीन अधिग्रहण की घोषणा की गई है। यह परियोजना जिले के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि यह गोड्डा का पहला ऐसा रेल प्रोजेक्ट होगा जिसका पूरा खर्च केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। परियोजना के पूरा होने से गोड्डा को बिहार के पीरपैंती रेल नेटवर्क से सीधा संपर्क मिलेगा, जिससे यातायात, व्यापार, उद्योग और कोयला परिवहन को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। अधिसूचना के अनुसार गोड्डा, पथरगामा और महागामा प्रखंड के कई गांवों में भूमि अधिग्रहित की जाएगी। गोड्डा अ...