गोड्डा देवघर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन शुरू
गोड्डा, अगस्त 3 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोड्डा और देवघर के बीच रविवार से श्रावणी मेला स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया। यह विशेष ट्रेन अब 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को चलेगी, जिससे बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। रेलवे की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को सुबह 10:45 बजे देवघर से खुलकर गोड्डा पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 1:15 बजे गोड्डा से रवाना होकर देवघर जाएगी। वहीं, रविवार के अलावा सोमवार से शनिवार तक गोड्डा और देवघर के बीच नियमित लोकल ट्रेन का परिचालन पहले की तरह जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत : अब दुमका तक दौड़ेंगी मेमू स्पेशल ट्रेनें नियमित लोकल ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.