बोकारो, फरवरी 27 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। स्वयं सेवी संस्था प्रदान की ओर से गुरुवार को बुंडू पंचायत में गोड्डा जिले के जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों का एक्सपोजर विजिट कराया गया। इस विजिट के दौरान पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत को महिला हितैषी पंचायत बनाने के विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस विजिट में बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति, पंचायत सचिव जमाल वारसी, रोजगार सेवक तबस्सुम, जीपीएचडी ममता देवी, वार्ड सदस्या साहिना परवीन और गिरजा देवी ने हिस्सा लिया। मुखिया निहारिका सुकृति ने बताया कि कैसे पंचायत में महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है और उन्हें पंचायत के निर्णयों में शामिल किया जा रहा है। इस एक्सपोजर विजिट का मुख्य उद्देश्य पंचायत के प्रतिनिधियों को महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक करना और उन्हें पंचायत में महिलाओं की...