गोड्डा, मार्च 17 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। झारखंड पुलिस को और अधिक आधुनिक व सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से जिलों के विभिन्न थानों को नई गश्ती वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गोड्डा जिले को भी कुल 17 नई महिंद्रा बोलेरो वाहन उपलब्ध कराई गई है, जिनका उपयोग मुख्य रूप से डायल 112 आपातकालीन गश्ती सेवा के संचालन में किया जाएगा। इन नए वाहनों के माध्यम से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को बढ़ाने और जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इन सभी वाहनों को सोमवार को गोड्डा पुलिस लाइन परिसर से औपचारिक रूप से सभी थाना के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अंजली यादव और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर सभी वाहनों को विभिन्न थानों के लिए रवाना...