दुमका, जुलाई 28 -- दुमका, प्रतिनिधि।गोड्डा जिला के निपनिया गांव के पास से बरामद एक अधेड़ व्यक्ति के शव का दुमका के पीजेएमसीएच में पोस्टमार्टम किया गया। गोड्डा जिला के देवडाड़ थाना की पुलिस शव को लेकर दुमका पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर वापस गोड्डा चली गई। परिजनों का कहना है कि अधेड़ सुरेश यादव की हत्या कर शव को सुनसान क्षेत्र में फेंक दिया गया था। शव अधजला था। उसकी हत्या के बाद शव को जलाने का प्रयास भी किया गया था। वह देवडाड़ थाना अन्तर्गत निपनिया के यादव टोला का निवासी था। परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या करने के कारण का पता नहीं चल पा रहा है। यह भी पढ़ें- नदी किनारे मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका अधेड़ के बच्चे भी है। इस मामले में देवडाड़ थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- Godda News: तीन...