पाकुड़, दिसम्बर 27 -- हिरणपुर। फुटबॉल मैदान में आयोजित जेएमएम चैंपियन ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला शुक्रवार को गोड्डा और तीनपहाड़ टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर तीनपहाड़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 18 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 242 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मिनिमय कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। जिससे टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोड्डा की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई, बल्लेबाजों ने संघर्ष किया। अंतत: मजबूत गेंदबाजी और फील्डिंग के सामने गोड्डा टीम 18 ओवर में 8 विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी। इस तरह तीनपहाड़ की टीम ने मुकाबला 38 रन से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में शानदार 77 रनों की पारी क...