दुमका, अगस्त 11 -- दुमका, प्रतिनिधि।गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी थाना अन्तर्गत डमरु गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के दूसरे दिन सोमवार को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को लेकर दुमका पीजेएमसीएच पहुंची। दुमका में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद गोड्डा की पुलिस ने उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनों का आरोप था कि विवाहिता की ससुराल वालों ने हत्या की है। परिजनों का कहना था कि महिला मंजू देवी की अचानक तबीयत खराब हो गई और उसे इलाज के लिए गोड्डा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला के पेट फुले हुए थे और शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान पाए गए थे। महिला की डेढ़ वर्ष पूर्व ही डमरु गांव में शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। शनिवार की उसकी प...