गोड्डा, अप्रैल 4 -- गोड्डा शहर के एक वृद्धाश्रम में आज एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब शहर की दो बेटियों ने अपना जन्मदिन बुजुर्गों के साथ मनाकर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया। यह आयोजन सिर्फ जन्मदिन का उत्सव नहीं, बल्कि बुजुर्गों के प्रति सम्मान और अपनापन दर्शाने का एक सराहनीय प्रयास रहा। माधुरी कुमारी (पुत्री मुन्ना सिंह, पता शिवपुर ) और नन्हीं आरोही जायसवाल (पुत्री दिलीप जायसवाल, लाहरी टोला) अपने परिवार के साथ वृद्धाश्रम पहुंचीं। यहां उन्होंने बुजुर्ग महिला और पुरुषों के साथ मिलकर केक काटा और उनका आशीर्वाद लिया।माधुरी कुमारी ने अपने हाथों से सभी बुजुर्गों को भोजन परोसा, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ झलकने लगी। वहीं छोटी आरोही की मासूमियत और उत्साह ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। वह बुजुर्गों के बीच घुल-मिल गई और उनके सा...