गोड्डा, सितम्बर 23 -- हिंदी तिथि के अनुसार एकादशी के दिन कहलगांव से गंगाजल उठाकर त्रयोदशी को बाबा बासुकीनाथ धाम में जल अर्पित करने की परंपरा के तहत सिंघाड़ी गांव के श्रद्धालुओं ने 54 फीट की भव्य कांवर यात्रा शुरू की। करीब 500 श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हैं। महिला, पुरुष और बच्चों से सजी यह कांवर यात्रा डीजे की गाड़ी के साथ भक्ति के माहौल में आगे बढ़ रही है। मंगलवार के रात्रि में गांधीग्राम के जदाधर आश्रम में सभी श्रद्धालुओं को स्वागत किया गया उनके जलपान खाना स्नान आदि की व्यवस्था युवाओं की टोली ने किया। सुबह कांवर पूजा के साथ रात्रा प्रारंभ हुई। आश्रम में अजय भगत,अरविंद भगत,मुकेश अमन,अनित ठाकुर,राघवेंद्र,विष्णु,मनीष,हलधर महतो,गुरू महतो समेत दर्जनों सेवादार मौजूद थे। इस कांवर यात्रा में विशेष आकर्षण 54 फीट लंबी कांवर है। कांवर में जगह-ज...