साहिबगंज, मार्च 21 -- तालझारी। गोड्डा के डीसी अंजली यादव, एसपी मुकेश कुमार व डीडीसी दीपक कुमार दुबे ने शनिवार को मोतीझरना स्थित बाबा मोतीनाथ धाम शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी चंदन पांडे ने विधिवत पूजा अर्चना कराया। मौके पर गोड्डा डीसी ने कहा कि मोतीझरना का दृश्य बेहद मनमोहक है। मंदिर समिति यहां की व्यवस्था को भी दुरूस्त रखी है। एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि मोतीझरना के बारे में लम्बे समय से सुन रहे थे। आज इसका दर्शन करने का मौका मिला । मौके पर राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी, तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय,अजय कुमार समित के अर्जुन ठाकुर, संजीव मंडल,दिलीप यादव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.