भागलपुर, मार्च 12 -- भागलपुर। इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर प्यार। कहानी है बाथ थाना क्षेत्र के करहरिया के रहने वाले युवक और झारखंड के गोड्डा की रहने वाली युवती की। दोनों भागकर बुधवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। संदिग्ध दिखने पर जीआरपी ने दोनों से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपनी प्रेम कहानी बताई। बताया कि तीन महीने पहले दोस्ती और फिर प्यार हुआ। जीआरपी थानेदार मो. नसीम अहमद ने दोनों के परिजनों को सूचित किया। उसके बाद युवती के परिजन गोड्डा पुलिस के साथ पहुंचे और युवती को अपने साथ ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.