गोड्डा, जनवरी 6 -- गोड्डा। जेएससीए द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर 19 क्रिकेट मुकाबले में गोड्डा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दुमका को 48 रनों से पराजित किया। गोड्डा की टीम ने अपने तीनों मैच में जीत दर्ज करते हुए सुपर डिविजन के लिए क्वालीफाई कर लिया है। गोड्डा का अंतिम लीग मैच 08 जनवरी को जामताड़ा के विरुद्ध खेला जायेगा। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गोड्डा 48 ओवरों में 222 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की ओर से वैभव यादव ने 57 गेंदों में 51 रनों की उपयोगी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनके अलावा मोहम्मद सलमान ने 75 गेंदों में 50 रन और पीयूष कुमार ने 47 गेंदों में 48 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुमका की टीम 45 ओवरों में 174 रनों पर सिमट गई। गोड्डा की गेंदबाज़ी आक्रमण ने मैच में निर्णायक भूमिका निभाई। वैभव यादव ने...