देवघर, जुलाई 7 -- देवघर। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद सह संचार व सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी धन के सदुपयोग को लेकर सवाल खड़े किए हैं। यह भी पढ़ें- Godda News: 20 वर्षों में खरीदी गई एंबुलेंसों का पूरा हिसाब दें : सांसद निशिकांत दुबेपत्र का उद्देश्य 5 जुलाई 2026 को लिखे पत्र में सांसद ने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत तीनों प्रमुख जिलों गोड्डा, दुमका और देवघर में पिछले 20 वर्षों के दौरान खरीदी गई एम्बुलेंसों की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने आशंका जताई है कि जनता के टैक्स के पैसे से खरीदी गई कई एम्बुलेंस आज जर्जर हालत में कबाड़ हो रही हैं। ​पत्र की प्रतिलिपि स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिव...