गोरखपुर, अगस्त 21 -- गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा से 495 करोड़ रुपये की गोड़धोइया नाला परियोजना ने इस बार महानगर के उत्तरी हिस्से के 17 वार्डों को जलभराव से बड़ी राहत दी। बारिश का पानी गोड़धोइया नाले के रास्ते स्मार्टव्हील शो रूम, मोहद्दीपुर के पास रामगढ़झील में एसटीपी से ट्रीट होकर पहुंच रहा है। परियोजना से करीब आधे शहर की जलनिकासी में सुधार है। यह भी पढ़ें- डराने लगीं यूपी की नदियां, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, राहत-बचाव कार्यों में जुटी योगी सरकारपरियोजना का जीर्णोद्धार दशकों तक उपेक्षा और अतिक्रमण के कारण गोड़धोइया नाला जलनिकासी में बाधा बना था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसके जीर्णोद्धार के लिए पक्का नाला निर्माण, डायवर्जन, इंटरसेप्शन और ट्रीटमेंट समेत कई कार्य कराए गए। जल निगम (शहरी) के अधिशासी अभियं...