गोड्डा, मार्च 2 -- गोड्डा प्रतिनिधि । नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद शहर की राजनीति में कई नए चेहरे उभरकर सामने आए हैं। 21 वार्डो में 82 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिनमें से कई युवा उम्मीदवार पहली बार चुनाव लड़े और जनता का विश्वास जीतकर नगर परिषद की तस्वीर बदलने का संकेत दिया है। इस बार कई वार्डो में युवा जोश की जीत हुई है। वार्ड नंबर 6 से सबसे कम उम्र 24 वर्षीय युवा प्रत्याशी ऋषभ जायसवाल ने जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया। यह उनका पहला चुनाव था और स्थानीय लोगों के आग्रह पर वे मैदान में उतरे थे। चुनाव प्रक्रिया के पहले दिन से ही वार्ड में बदलाव की लहर महसूस की जा रही थी। ऋषभ ने लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने की तैयारी में जुटे प्रीतम गाड़िया को कड़ी टक्कर देते हुए पराजित किया। उनकी जीत को वार्ड में युवा नेतृत्व की स्वीकार्यता के रूप में ...