उज्जैन, मार्च 28 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में 150 साल से चली आ रही परंपरा में राम नवमी पर हर साल की तरह इस साल भी गोठड़ा माता की भविष्यवाणी हुई। इसमें यह बताया गया कि इस वर्ष एमपी में भूकंप का असर देखा जाएगा और गंभीर बीमारी का प्रकोप बनेगा। इसके साथ ही अच्छी बारिश के संकेत भी दिए गए। किसानों के लिए खुशखबरी रही कि इस बार सोयाबीन और लहसुन के भाव मजबूत रहने का दावा किया जा रहा है। इसके साथ ही देश की राजनीति में बड़ी उठापटक होने के संकेत दिए गए और कहा गया कि सभी का नंबर आ रहा है और युद्ध चलता रहेगा। इस दौरान विधायक, पूर्व विधायक एवं जनप्रतिनिधियों के साथ 15 हजार से अधिक ग्रामीण श्रद्धालु गोठड़ा माता की भविष्यवाणी सुनने पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था भी तैनात रही। यह भी पढ़ें- MP के ग्वालियर में ऑटोरिक्शा को स्कॉर्पियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.