रुद्रपुर, जनवरी 22 -- सितारगंज। तहसीलदार हिमांशु जोशी ने उप जिला चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी को गोठा में सप्ताह में दो दिन चिकित्सकों की टीम भेजकर कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गोठा के ग्रामीणों ने नगरपालिका परिसर में 23 माह तक तीन सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया था। तहसीलदार हिमांशु जोशी से 3 जनवरी को वार्ता के बाद दो बिंदुओं पर सहमति बनी थी। जिसमें गांव में सप्ताह में दो दिन कैंप लगाकर इलाज करने व पुलिस तैनाती करने पर सहमति बनी थी, लेकिन मेडिकल टीम के नियमित नहीं पहुंचने पर दो दिन पूर्व ग्रामीण फिर नगरपालिका पहुंचे थे। तहसीलदार ने 20 जनवरी को दोनों विभागों को व्यवस्था बनाने को निर्देशित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.