गोठगांव में 103 बच्चों ने ग्रहण किया प्रथम परम प्रसाद
लातेहार, जून 8 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। महुआडांड़ के पवित्र परिवार पल्ली, गोठगांव में रविवार को 103 बच्चों ने श्रद्धा, भक्ति व आध्यात्मिक उल्लास के साथ प्रथम परम प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विशेष पवित्र मिस्सा हुई। इसके मुख्य अनुष्ठाता फादर सुशील लकड़ा, येसु समाजी, हजारीबाग थे। उनके साथ पल्ली पुरोहित फादर अशोक नगेशिया, फादर बलबीर टोप्पो तथा फादर आनंद प्रकाश खाखा सह-अनुष्ठाता के रूप में मौजूद थे। पवित्र मिस्सा के दौरान पल्ली पुरोहित फादर अशोक नगेशिया ने प्रभु यीशु ख्रीस्त के शरीर और लोहू के महत्व पर प्रकाश डालते हुए परम प्रसाद संस्कार की आध्यात्मिक महत्ता को समझाया। उन्होंने कहा कि यह संस्कार विश्वासियों को प्रभु यीशु के और अधिक निकट लाता है। यह भी पढ़ें- सत्य, प्रेम, करुणा और सेवा के मार्ग पर चलें: जोसिमा खाखा साथ ही उनके जीवन में आध्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.