हरदोई, मार्च 26 -- हरदोई, संवाददाता। वित्तीय वर्ष के समाप्त होने के चंद दिनों पूर्व पशुपालन विभाग ने प्रदेश के सभी जनपदों में गोचर भूमि चारा योजना को लागू कर दिया है। योजना के अंतर्गत "गो-आश्रय स्थल से सम्बद्ध एवं अन्य गोचर चरागाह की भूमि पर हरा चारा उत्पादन योजना" के लिए साढ़े छह करोड़ रुपये की धनराशि भी स्वीकृत की गई है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एके सिंह ने बताया योजना के अंतर्गत प्रदेश में हरदोई जिले को सर्वाधिक बजट मिला है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया शासन के निर्देशानुसार कब्जामुक्त सिंचित चारागाह भूमि का चयन कर तत्काल जायद मौसम में उन्नत किस्म के मल्टीकट ज्वार, एसएसजी और मक्का चारा का उत्पादन सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। योजना के अंतर्गत प्रति हेक्टेयर 22 हजार रुपये की दर से धनराशि व्यय की जाएगी। इसमे...