गोचर भूमि की सूची तैयार कर अतिक्रमण मुक्त करायें अधिकारी
बस्ती, मई 13 -- बस्ती, निज संवाददाता। गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गो संरक्षण, अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में जनपद के विभिन्न गोआश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं, गौवंशीय पशुओं के संरक्षण, उनके रख-रखाव तथा शासन की संचालित योजनाओं के प्रगति की विस्तृत समीक्षा हुई। गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंशीय पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गम्भीरता से काम कर रही है। निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी गोआश्रय स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा, स्वच्छ पेयजल एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाय। आश्रय स्थलों की नियमित साफ-सफाई एवं समय-समय पर निरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.