शामली, अगस्त 29 -- शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अंकित की हत्या गोगी गैंग से जुड़े शूटरों ने की है। पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इसने भी पूछताछ में अहम जानकारी मिली है। अब जांच का अगला लक्ष्य शूटरों तक पहुंचने के साथ ही हत्याकांड के सूत्रधार का पता लगाना है। पुलिस घटना के खुलासे के करीब पहुंच गयी है। शीघ्र ही खुलासा किया जायेगा। 26 अगस्त को नाला पटरी के पास अंकित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद सामने आई सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की गतिविधियों ने पुलिस को अहम कड़ियां दीं। हत्या के अगले दिन ही सोशल मीडिया पर गोगी गैंग से जुड़े भोलू शाहपुरिया के नाम ...