रांची, सितम्बर 2 -- रांची। राजस्थान का प्रमुख लोकपर्व गोगा नवमी पांच सितंबर को रांची में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी को मनाया जाने वाला यह त्योहार जाहरवीर गोगाजी महाराज को समर्पित है, जिन्हें सर्पों का रक्षक और सिद्ध शक्ति माना जाता है। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री संजय सर्राफ ने बताया कि श्रद्धालु इस दिन गोगाजी के प्रतीक की पूजा, हवन, भजन-कीर्तन और कथा का आयोजन करते हैं। पूजन में खीर-पुए का पारंपरिक प्रसाद चढ़ाया जाता है। राजस्थान का गोगामेड़ी' इस पर्व का मुख्य केंद्र है, जहां विशाल मेला लगता है। यह पर्व श्रद्धा, वीरता, लोककल्याण तथा जीव-जंतुओं और प्रकृति के संरक्षण का संदेश देता है। यह भी पढ़ें- Bank Holiday: परसों शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 4 सितंबर की छुट्ट...