हनुमानगढ़, सितम्बर 2 -- राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में 28 अगस्त से 26 सितंबर तक चलने वाले गोगामेड़ी मेले के यात्रियों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे की ओर से गोगामेड़ी और अलीगढ़ के बीच 2 से 5 सितंबर तक अनारक्षित 'मेला स्पेशल' ट्रेन चलाई जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन में 16 साधारण श्रेणी के कोच समेत कुल 18 बोगियां होंगी।गोगामेडी-अलीगढ़ स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 04749 गोगामेडी-अलीगढ़ अनारक्षित मेला स्पेशल 2 से 4 सितंबर तक (3 ट्रिप) गोगामेडी से 19.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.50 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी।अलीगढ-गोगामेडी स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04750 अलीगढ-गोगामेडी अनारक्षित मेला स्पेशल 3 से 5 सितंबर तक (03 ट्रि...