गोगाजी महाराज की पूजा अर्चना में दिखा आस्था का सैलाब
इटावा औरैया, सितम्बर 6 -- सैफई। गोगाजी मंदिर बहादुरपुर हैवरा में गोगा नवमी श्रद्धा के साथ मनाई गई। हवन-पूजन के साथ शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही देर रात तक भजन-कीर्तन हुआ। गोगाजी महाराज के भजनों का गुणगान कर जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। गोगाजी राजस्थान के प्रसिद्ध लोकदेवता हैं, जिनको जाहरवीर गोगाजी के नाम से भी जानते हैं। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी में भाद्रपद शुक्ल नवमी पर उनका प्रसिद्ध मेला लगता है। मेले में राजस्थान ही नहीं बल्कि यूपी, पंजाब, हरियाणा, हिमांचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। खास बात ये है कि इस स्थान की हिंदू व मुस्लिम दोनों ही वर्ग के लोगों में आस्था है। गोगाजी को सर्पों का देवता माना जाता है। उनकी पूजा करने से सर्पदंश का भय नहीं रहता। इसी मान्यता के चलते गोगा नवमी पर नागदेवता और बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.