मैनपुरी, जून 9 -- नगर के सांई मंदिर ग्राउंड पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मैच में गोगा जी क्रिकेट क्लब ने आशु क्रिकेट क्लब को करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोगा जी क्रिकेट क्लब की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए निर्धारित 8 ओवरों में सभी विकेट खोकर 121 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रियान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 50 रन बनाए। आशु क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अनुराग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि शरद को 1 विकेट मिला। यह भी पढ़ें- गोगाजी क्रिकेट क्लब ने सेमीफाइनल में बनाई जगह लक्ष्य का पीछा करने उतरी आशु क्रिकेट क्लब की टीम गोगा जी क्लब की धारदार गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और महज 56...