शामली, मार्च 18 -- कैराना। प्रशासन ने गांव गोगवान में आठ बीघा बंजर भूमि को कब्जामुक्त कराया है।तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने उक्त भूमि पर बना कच्चा कमरा भी ध्वस्त कर दिया। गांव गोगवान में बंजर भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था, जिसका मामला तहसीलदार न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा बेदखली के आदेश जारी किए गए थे। आदेश के अनुपालन में नायब तहसीलदार सतीश कुमार यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर भूमि पर एक कच्चा कमरा बना हुआ मिला, साथ ही गेहूं की फसल भी खड़ी थी। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान कब्जाधारी किसानों ने स्वयं ही गेहूं की फसल हटा ली। इसके बाद टीम ने अवैध रूप से बने कच्चे कमरे को ध्वस्त करा दिया और भूमि को कब्जामुक्त करा लिया। प्रशासन ने चेताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.