खगडि़या, जून 5 -- गोग़री । एक संवाददाता गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल के पीछे केंद्र सरकार की पीएम-आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत 22 करोड़ की लागत से 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट बनाए जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। हालांकि निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। इसके शुरू होने से गंभीर मरीजों को खगड़िया या भागलपुर रेफर नहीं करना पड़ेगा। गोगरी में ही वेंटिलेटर से लेकर डायलिसिस तक की सुविधा मिलेगी।सीसीयू में मरीजों को मिलेगा फायदा:मरीजो के लिए 20 बेड का फुली इक्विप्ड आसीयू, वेंटिलेटर और मॉनिटर के साथ सुविधाएं उपलब्ध रहेगा। हार्ट अटैक, स्ट्रोक के मरीजों को इस अस्पताल में तुरंत इलाज संभव हो सकेगा। यह भी पढ़ें- एम्स में 15 बेड का होगा प्राइवेट वार्ड, निर्माण शुरू 20 बेड का हाई डिपेंडेंसी यूनिट उपलब्ध होगा जहां आईसीयू से थोड़े ठीक हु...