खगडि़या, जुलाई 17 -- गोगरी । एक संवाददाता केंद्र सरकार के टीबी उन्मूलन अभियान के तहत गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में निक्षय मित्र बनकर मरीजों की मदद की पहल शुरू की गई है। अभियान के तहत शुक्रवार को गोगरी डीसीएलआर राज कुमार ने टीबी मरीजों को गोद लिया और उनके बीच राशन किट का वितरण किया। कार्यक्रम में डीसीएलआर राज कुमार ने मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें नियमित दवा लेने के साथ पौष्टिक आहार पर ध्यान देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाना है। इसके लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आकर निक्षय मित्र बनना होगा, ताकि मरीजों को इलाज के साथ पोषण सहायता भी मिल सके। यह भी पढ़ें- Hajipur News: निश्चय मित्र ने 50 यक्ष्मा मरीजों के लिए अन्नदाता के रूप में बने पालनहार इस मौके पर अनुमंडलीय अस्प...