गोगरी प्रखंड के दर्जनों घरों में प्रवेश किया बाढ़ का पानी
खगडि़या, अगस्त 26 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि गोगरी प्रखंड के दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने से लोगों का चूल्हा चक्की बंद हो गया है। ग्रामीणों ने बुधवार को बताया कि बोरना में जमींदारी बांध टूट जाने से सैकड़ों घरों में पानी प्रवेश कर जाने से घर में रखे जलावन व राशन डूब गया। घर के अंदर पानी रहने से खाना बनाना दुर्लभ हो गया है। जिसके कारण मूढ़ी, चूड़ा व बिस्कुट खाकर समय काटना पड़ रहा है। मुखिया प्रतिनिधि नासीर इकबाल ने बताया कि वे ग्रामीणों के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण किया। अधिकांश लोग परेशानी में हैं। बताया कि गंडक के जलस्तर में इसी तरह वृद्धि होती रहेगी तो स्थित भयावह हो सकती है। यह भी पढ़ें- जमींदारी बांध टूटने से बोरना गांव में फैल रहा बाढ़ का पानी, आवागमन प्रभावित उन्होंने बताया कि गोगरी सीओ से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सामूहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.